बेंगलुरु (कर्नाटक) का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम करती हुई दिख रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान की व उस पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया है। डीसीपी ट्रैफिक नॉर्थ बेंगलुरु ने इस पर कहा, "ड्राइविंग करते समय कार से नहीं, घर से काम करें।"