मेघालय हाईकोर्ट ने एमसीए एपेक्स काउंसिल द्वारा चुनी गई रणजी टीम को अवैध करार दिया है जिसके बाद नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीज़न मैच से 2 दिन पहले नई टीम उतारी गई। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि उनके पास कोर्ट आदेश मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। बाहर किए गए खिलाड़ी राहुल दलाल ने नाराज़गी जताई है।