क्रिटिकल मिनरल पर G7 मीटिंग के लिए अमेरिका ने भारत को किया आमंत्रित
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देश सोमवार को जी7 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स पर चर्चा होगी। बेसेंट ने बताया कि भारत को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। ट्रेड डील को लेकर अमेरिका-भारत में जारी तनाव के बीच यह आमंत्रण आया है।