कोर्ट ने मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी टाइगर मेमन की संपत्ति सरकार को सौंपने का दिया आदेश

मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी टाइगर मेमन और उसके परिवार की 14 संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का निर्देश दिया है। इनमें टाइगर मेमन, उसके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों की संपत्तियां शामिल हैं जो माहिम, कुर्ला, सांताक्रूज़, डोंगरी और मोहम्मद अली रोड में स्थित हैं।