inshorts

क्रूड ऑयल का रेट लगातार तीसरे हफ्ते गिरा

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 4% टूटकर $92.22 प्रति बैरल और दिसंबर डब्ल्यूटीआई 5% गिरकर ₹84.09 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, वैश्विक बाज़ार में नरमी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।