क्रूड की कीमतों में फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं, देश में इस साल 2.4% बढ़ सकती है महंगाई: ADB
एशियाई विकास बैंक (ADB) के अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने कहा है कि मध्यपूर्व संकट लंबा खिंचने से क्रूड की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। बकौल अल्बर्ट, 2026 में क्रूड का औसत भाव $96/बैरल रह सकता है जिससे भारत में इस साल महंगाई 2.4% तक बढ़ सकती है जबकि GDP ग्रोथ पर भी असर पड़ने की आशंका है।