बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस क्रेडिट कार्ड के लिए आए आवेदन को कुछ तय मानकों पर जांचने के बाद स्वीकार करते हैं। अगर आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 से कम या सैलरी मिनिमम इनकम लिमिट से कम है तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। वहीं, बार-बार नौकरी बदलने या आवेदक पर कई लोन होने पर भी आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।