सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 1980 में पहला क्रेडिट कार्ड ‘सेंट्रल कार्ड’ लॉन्च किया था और पिछले 45 वर्षों में इस भुगतान प्रणाली ने एक लंबा सफर तय किया है। आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारत में 11 करोड़ से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड हैं जिनमें रेगुलर कार्ड, ट्रैवल कार्ड, लाइफस्टाइल कार्ड, फ्यूल कार्ड आदि शामिल हैं।