क्रेडिट कार्ड पर क्यों मिलता है डिस्काउंट, बैंक इससे कैसे करते हैं कमाई?
क्रेडिट कार्ड भुगतान के समय मर्चेंट ट्रांज़ेक्शन का 1% हिस्सा इंटरचेंज फीस बैंक को देता है। वहीं, देर से भुगतान करने पर उच्च ब्याज/लेट फीस वसूली जाती है जिससे बैंक की अतिरिक्त आय होती है। इन्हीं फीस/लेट फीस का हिस्सा ग्राहकों को डिस्काउंट्स-रिवॉर्ड्स के रूप में देकर उन्हें क्रेडिट कार्ड के अधिक इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाता है।