हर महीने मिलने वाले क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में पूरे महीने के ट्रांज़ैक्शन की डीटेल्स होती हैं। जानकारों के मुताबिक, स्टेटमेंट की तारीख, कोई संदिग्ध विवरण, बिल पेमेंट की तारीख, न्यूनतम देय राशि, ग्रेस पीरियड, क्रेडिट लिमिट उपलब्धता और ट्रांज़ैक्शन की जानकारी अच्छी तरह से देखनी चाहिए। स्टेटमेंट में कोई भी गलती दिखने पर क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता से संपर्क करना चाहिए।