क्रेडिट न देने के विवाद के बाद 'प्राडा' भारत में बनाएगा ₹85,000 कीमत वाली कोल्हापुरी सैंडल

लक्ज़री ब्रैंड 'प्राडा' ने एलान किया है कि वह भारतीय कारीगरों के साथ मिलकर मेड-इन-इंडिया कोल्हापुरी-स्टाइल लग्ज़री सैंडल बनाएगा जिनकी कीमत €800/जोड़ी (₹85,000) होगी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ माह पहले 'प्राडा' को अपने फैशन शो में इसी तरह के सैंडल दिखाने पर भारत को क्रेडिट न देने के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Load More