क्रेडिट फ्रीज़ आपकी क्रेडिट रिपोर्ट को अस्थायी रूप से लॉक करता है जिससे बैंक या लेंडर आपकी अनुमति के बिना इसे नहीं देख पाते। इसके फ्रीज़ होने पर किसी के लिए भी आपके नाम पर लोन लेना या क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल हो जाता है। क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर लॉग-इन कर लॉक या फ्रीज़ का अनुरोध कर सकते हैं।