क्रेड पर अब बगैर पिन या OTP डाले भी यूज़र्स कर सकेंगे पेमेंट
पेमेंट प्लैटफॉर्म क्रेड एक नया वॉलेट फीचर लेकर आया है जिसमें भुगतान करने के लिए यूज़र्स को पिन या ओटीपी की ज़रूरत नहीं होगी। स्विगी, अर्बन कंपनी और बुकमायशो जैसे प्लैटफॉर्म्स पर यूज़र्स अपने वॉलेट को प्रीलोड कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा के ऐक्सेस के लिए यूज़र्स को केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।