कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया स्वस्थ हृदय के लिए कैसी होनी चाहिए सुबह की दिनचर्या
कार्डियोलॉजिस्ट संजय भोजराज ने दिल को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की दिनचर्या शेयर करते हुए कहा, "आपका दिल आधुनिक वर्कडे लाइफस्टाइल पसंद नहीं करता।" उन्होंने कहा, "फोन देखने से पहले आंखों को कुछ मिनटों के लिए दिन की रोशनी दिखाएं...बाहर निकलें और...कॉफी से पहले प्रोटीन वाला कुछ खाएं।" उन्होंने अंडे, ग्रीक योगर्ट और प्रोटीन स्मूदी लेने की सलाह दी।