क्रुणाल बेहतरीन क्रिकेटर हैं फिर भी उन्हें कप्तानी के लिए कोई नहीं चुनता: गावस्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या कप्तानी के हकदार हैं। गावस्कर ने कहा, "क्रुणाल एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग...वह हमेशा गेम में बने रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई कप्तानी के लिए नहीं चुनता।" उन्होंने कहा, "उनकी सोच लीडरशिप की भूमिका के लिए उपयुक्त है।"

Load More