कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान करने की क्या है मान्यता?

मान्यताओं के अनुसार, भगवान नारायण ने कार्तिक पूर्णिमा पर अपना पहला मत्स्य अवतार लिया था। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के पास अखंड दीप दान करने से दिव्य कांति की प्राप्ति होती है और गंगा स्नान के बाद दीप दान करने से यज्ञ करने के समान फल मिलता है। अकाल मृत्यु से बचने के लिए भी दीप दान किया जाता है।