पेटीएम समेत 7 अन्य पेमेंट गेटवे कंपनियों के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने की खबरों के बीच पेटीएम का स्टॉक करीब 9% तक लुढ़क गया। दरअसल, खबरें थीं कि घोटाले को लेकर ईडी ने पेटीएम को नोटिस भेजा है। कंपनी ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें ईडी की तरफ से कोई नया नोटिस नहीं मिला है।