क्रिप्टो दिग्गज डो क्वोन को ₹3.6 लाख करोड़ के धोखाधड़ी मामले में हुई 15 साल की सज़ा
न्यूयॉर्क में क्रिप्टो दिग्गज कहलाने वाले डो क्वोन को धोखाधड़ी के मामले में 15 साल की जेल की सज़ा हुई है। आरोप है कि उनके बनाए गए क्रिप्टो इकोसिस्टम के ढहने से निवेशकों को $40 बिलियन (लगभग ₹3.6 लाख करोड़) का नुकसान हुआ। बकौल पीड़ित, क्वोन ने सुरक्षित निवेश का झूठा भरोसा दिलाया जबकि सिस्टम नकद सपोर्ट पर टिका था।