कार बेच दी, फिर भी FASTag से कट रहा टोल टैक्स? कहीं आपने भी तो नहीं कर दी यह गलती
कार बेचने के बाद FASTag बंद नहीं कराना महंगा पड़ सकता है। यदि नया मालिक उसी वाहन का इस्तेमाल टोल प्लाजा पर करता है, तो टोल टैक्स आपके FASTag खाते से कटता रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, वाहन बेचते ही पुराना FASTag बंद करा देना चाहिए, क्योंकि इसे किसी भी दूसरी गाड़ी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।