जेएनयू और डीयू के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि दिल्ली के जंगल, पेड़ों और मिट्टी के जरिए बड़ी मात्रा में कार्बन अवशोषित कर रहे हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर ₹4 लाख तक का कार्बन क्रेडिट अर्जित किया जा सकता है। अध्ययन के अनुसार, जेएनयू परिसर में एक हेक्टेयर शहरी वन-भूमि लगभग 3,46,900 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड संग्रहित कर सकती है।