inshorts

कार में अपने ड्राइवर पर आगबबूला हुए अनंत सिंह, मारी लात; वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाहुबली नेता अनंत सिंह अपनी कार में अपने ड्राइवर पर गुस्से से लात मारते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह उस समय सनरूफ से बाहर निकलकर मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस व्यवहार की आलोचना की।