कार में रस्सी बांधकर ATM उखाड़ ले गए चोर, 500 मीटर तक घसीटा; फिर गाड़ी में लादकर हुए फरार
देवघर (झारखंड) में चोरों ने SBI का ATM चोरी कर लिया जिसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर सुबह 3:30 बजे पहुंचे और पहले शटर को तोड़ा। इसके बाद गैस कटर की मदद से ATM को काटा और रस्सी से बांध 500 मीटर तक घसीटकर ले गए। फिर वे ATM को कार में लादकर फरार हो गए।