कार में हुए विस्फोट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी पहुंचा नुकसान, वीडियो आया सामने
लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है जिसका वीडियो सामने आया है। 'एएनआई' ने घटनास्थल का वीडियो शेयर किया जिसमें मेट्रो स्टेशन पर लगे शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।