क्रोम खुद करेगा आपके ऑनलाइन काम! आ गया ऑटो ब्राउज फीचर; जानिए कैसे करें इस्तेमाल
गूगल ने भारत के क्रोम यूजर्स के लिए अपने Gemini AI के ऑटो ब्राउज फीचर को रोल आउट कर दिया है। यूजर्स को Gemini को अपनी भाषा में काम बताना होगा और फिर जेमिनी, ब्राउजर में उसे पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। ऑटो ब्राउज में Gemini वेबसाइट खोलने, क्लिक-स्क्रॉल और जानकारी भरने जैसे काम कर सकता है।