किराया न देने पर अगर मकान मालिक किराएदार का सामान बाहर फेंक दे तो क्या होगा?
न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अदालती आदेश के बिना किराएदार को बेदखल करना गैरकानूनी है। मकान मालिकों को किराएदार को बेदखल करने के लिए दीवानी अदालत में बेदखली का मुकदमा दायर करना होगा और संबंधित आदेश प्राप्त करना होगा। बकौल रिपोर्ट, मकान मालिक द्वारा सामान फेंकना, ताला बदलना या धमकी देना आदि प्रत्यक्ष अपराध माना जाता है।