कार्रवाई करें लेकिन छत छीनना गलत: ड्रग तस्करों पर पंजाब सरकार के ऐक्शन से नाखुश हरभजन

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में ड्रग तस्करों के घर बुलडोज़र से ध्वस्त किए जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर और 'आप' सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि नशा करने वालों या बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो करनी चाहिए लेकिन उनके घर गिराना गलत है। उन्होंने कहा, "सभी पंजाबियों की ज़िम्मेदारी बनती है कि वे पंजाब को नशा मुक्त बनाएं।"