बस्ती (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई जिससे कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, चारों के शव कार में फंस गए जिसके बाद कार के दरवाज़े काटकर शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खाई में पलट गई।