क्रैश हुआ शेयर बाज़ार, 1000 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार के दौरान 1000 अंकों से अधिक टूटकर 77,000 के स्तर के नीचे आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका द्वारा टैरिफ्स की घोषणा को इस गिरावट का प्रमुख कारण माना जा रहा है।