ब्रोकरेज फर्म Philip Capital ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के शेयर को 'सेल' की रेटिंग दी है। वहीं, ब्रोकेरज ने डिक्सन के लिए ₹9,085 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है जो शेयर की मौजूदा कीमत से करीब 45% तक गिरावट का अनुमान दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, डिक्सन को कुछ ही ग्राहकों पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भरता का खतरा है।