क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले WI के दूसरे खिलाड़ी बने रोवमैन

वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 28 रन बनाकर क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज़ के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पॉवेल ने टी20I मैच में 1,925 रन और क्रिस गेल ने 1,899 रन बनाए हैं। पॉवेल से आगे सिर्फ निकोलस पूरन (2,275 रन) हैं।