क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज़ से की शादी
फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (41) ने अपनी लंबे समय से साथी रहीं मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज़ से पुर्तगाल में एक सिविल सेरेमनी में शादी कर ली है। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर शादी की अंगूठी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "C❤️G।" 2025 में अपनी सगाई की घोषणा करने वाले दोनों 2017 से एकसाथ हैं। कई सेलिब्रटीज़ ने कपल को बधाई दी है।