क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल को जीएसटी ऐक्ट-2017 के तहत एक असेसमेंट ऑर्डर मिला है जिसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए एक्सपोर्ट सर्विसेज़ पर जीएसटी के लिए ₹7,94,81,488 का जुर्माना लगाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, क्रिसिल इसके खिलाफ अपील दायर करने की योजना बना रही है और उचित कानूनी माध्यमों से मामले को सुलझाने के लिए ज़रूरी कदम उठा रही है।