inshorts

क्रिसमस पर दिल्ली में कथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, खास प्रार्थना सभा में हुए शामिल

क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में कथेड्रल चर्च ऑफ रिडेम्पशन पहुंचकर विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा, "ईसा मसीह की सीख हमारे समाज में सद्भावना को बढ़ावा दे।" पीएम ने प्रार्थना की तस्वीरें और वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर की हैं।