कारगिल के शिक्षक ने इतिहास पढ़ाने के लिए युद्ध के बंकरों को क्लासरूम में बदला
कारगिल के टीचर मोहम्मद मुस्तफा कमाल ने युद्ध के समय इस्तेमाल होने वाले और अब बेकार पड़े बंकरों को क्लासरूम में बदल दिया है। यहां छात्र एक प्री-हिस्टोरिक लैब, मॉक पार्लियामेंट और मोहनजो-दड़ो से प्रेरित बोर्ड गेम के ज़रिए इतिहास को समझते हैं। गौरतलब है कि मुस्तफा 'नैशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किए जा चुके हैं।