कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड के CM ने बढ़ाई परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दिया है। वहीं, शहीदों को मिलने वाली वार्षिक अनुदान राशि ₹3 लाख ही रहेगी। सीएम ने कहा, "देश की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं।"