कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर 1999 में हुए युद्ध में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, "हमारा राष्ट्र भारत की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस और प्रतिबद्धता दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है...सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य...हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा।"