किरण खेर को सरकारी आवास की लाइसेंस फीस ना भरने पर मिला ₹12 लाख का नोटिस

चंडीगढ़ प्रशासन ने पूर्व बीजेपी सांसद किरण खेर को सरकारी आवास की लाइसेंस फीस ना भरने को लेकर ₹12-लाख का नोटिस भेजा है। किरण का जुलाई 2023 से अक्टूबर 2024 तक ₹5,725 का लाइसेंस शुल्क बकाया है जिसपर अक्टूबर 2024 से जनवरी-2025 तक अनधिकृत कब्ज़ा मानकर 100% जुर्माना लगाया गया है और भुगतान ना करने पर 12% वार्षिक ब्याज लगेगा।