केरल के मलप्पुरम का कोडिन्ही गांव को 'ट्विन विलेज़' कहा जाता है। यह गांव दुनिया में जुड़वा बच्चों के जन्म के मामले में शीर्ष पर है। करीब 2,000 की आबादी वाले इस गांव में हर घर में कम-से-कम एक जुड़वा जोड़ी रहती है। यहां हर 1,000 जन्म पर 42-45 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं जबकि राष्ट्रीय औसत केवल 8-9 है।