केरल के कोर्ट में हाज़िर नहीं होने पर योग गुरु रामदेव के खिलाफ जारी हुआ गैर-ज़मानती वॉरंट

पलक्कड़ (केरल) के एक कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है। दोनों के खिलाफ यह वॉरंट उनकी गैरहाज़िरी के कारण जारी किया गया है। दरअसल, वे केरल के ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दिव्य फार्मेसी के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मामले में अदालत में पेश नहीं हुए थे।