केरल में कथित तौर पर स्कूल रैगिंग से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले 15-वर्षीय मिहीर के पिता का दावा है कि मां और सौतेले पिता के साथ उसकी ज़िंदगी तनावपूर्ण थी। उन्होंने दावा किया कि मिहीर ने स्कूल में रैगिंग के बारे में कभी नहीं बताया। उन्होंने कहा, "अपार्टमेंट में क्या हुआ और वहां कौन-कौन था, इसकी जांच होनी चाहिए।"