केरल को पछाड़कर कर्नाटक भारत का सबसे अधिक नारियल उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। केंद्र के नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में कर्नाटक ने 595 करोड़ नारियल का जबकि केरल ने 563 करोड़ नारियल का उत्पादन किया। वहीं, 2023-24 के शुरुआती आंकड़ों में भी कर्नाटक (726 करोड़ नारियल) पहले स्थान पर है।