inshorts

केरल की महिला ने कनाडा में जीती ₹32 करोड़ की लॉटरी, कहा- 'दुनिया की यात्रा करूंगी'

केरल के एर्नाकुलम की स्नेहा जॉय नामक महिला ने 5 मिलियन कनाडाई डॉलर (करीब ₹32 करोड़) का जैकपॉट जीता है। उन्होंने कहा, "मैं हैरान रह गई थी। मैं अपना मॉर्गेज (होम लोन) चुकाऊंगी जिसके बाद दुनिया की सैर पर जाऊंगी।" करीब 5 साल पहले कनाडा जाकर बसने वालीं स्नेहा की जीती रकम अपने परिवार संग बांटने की भी योजना है।