केरल में 1.5 साल के मासूम संग हुई हैवानियत, शरीर पर मिले 51 ज़ख्म, लाइटर-सिगरेट से जलाया गया
तिरुवनंतपुरम (केरल) में कथित तौर पर शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने उसकी मां (24) और लिव-इन पार्टनर (31) को गिरफ्तार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले। उसके निजी अंगों और पैरों पर सिगरेट-लाइटर से जलाने के निशान भी मिले।