केरल स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिया है कि 12-वर्ष से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर के पर्चे के बिना कोई दवा नहीं दी जाएगी और पुराने पर्चे पर दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, राज्य सरकार ने बच्चों में खांसी की दवाओं के इस्तेमाल का अध्ययन करने के लिए 3-सदस्यीय समिति गठित की है।