केरल में निपाह वायरस से मरने वाले लड़के के संपर्क में आए लोगों की संख्या हुई 406
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि निपाह वायरस से मरने वाले किशोर के संपर्क में आने से संक्रमण के खतरे का सामना कर रहे लोगों की संख्या 406 हो गई है। इनमें से 194 लोग 'अधिक खतरे' की श्रेणी में हैं। मृतक ने एक पेड़ से फल खाया था जहां चमगादड़ होने का पता चला है।