कोझिकोड (केरल) में 'ऑल्टरसेज' स्टार्टअप ने 'कोकोबॉट' नाम का रोबोट बनाया है, जो बिना इंसानी मदद के नारियल तोड़ सकता है। यह रोबोट ट्रैक्स की मदद से पेड़ पर 20 मीटर तक चढ़ता है और रोबोटिक बांहों से नारियल तोड़ता है। इसकी बैटरी 45 मिनट में फुल चार्ज होती है और यह डेढ़ घंटे तक लगातार काम कर सकता है।