केरल में बस और कार की हुई भीषण टक्कर, नवविवाहित दंपति समेत 4 की मौत
केरल के पथनमथिट्टा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से रविवार सुबह एक कार टकरा गई जिससे कार सवार नवविवाहित दंपति सहित परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बस तेलंगाना से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले महीने शादी करने वाला नवविवाहित दंपति हनीमून से घर लौट रहा था।