inshorts

केरल में भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास में 2 महिला खिलाड़ी मिलीं मृत

केरल के कोल्लम में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के छात्रावास में गुरुवार को 2 महिला खिलाड़ियों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों मृतकों की पहचान कोझिकोड की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है। सैंड्रा एथलेटिक्स की प्रशिक्षु खिलाड़ी थीं और वैष्णवी कबड्डी की खिलाड़ी थीं।