केरल में शख्स ने नाबालिग बेटी का कई बार किया रेप, स्कूल की काउंसलिंग सेशन में हुआ खुलासा
कोल्लम (केरल) में एक शख्स द्वारा अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने एक दिन पहले अपने स्कूल में काउंसलिंग सेशन के दौरान इसका खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।