कोट्टायम (केरल) में एक अस्पताल के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने के आरोप में एक पुरुष ट्रेनी नर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक स्टाफ को चेंजिंग रूम में एक मोबाइल फोन मिला था जिसे कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रखा गया था। शख्स ने एक महीना पहले ही अस्पताल जॉइन किया था।